खगडि़या, अप्रैल 5 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार की दोपहर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से दो लोगों की घरो में आग लगने से घर के सभी सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर सरपंच नूर आलम ने तुरंत दमकल केंद्र को सूचना देते हुए आग बुझाने पर काबू में पाया। बताया कि रामपुर वार्ड नंबर दो निवासी मो. की पत्नी अशवरी खातून वो जमीला खातून के घर में अचानक बिजली के शॉर्टसर्किट से आग लगने पर दो घर जलकर राख हो गए। जिसके बाद पीड़ित अशवरी खातून ने बताया कि उनके संदूक में रखे नकदी पांच हजार रुपए व जमीन केवाला जलकर राख हो गया। वे रोज दिन मजदूरी करने वाले व्यक्ति हैं। जानवरों के लिए घास लाने बहियार गई थी तभी सूचना मिली कि उनके घर में आग लग गई। तभी सरपंच नूर आलम को सूचना देकर आग बुझाने के लिए गुहार लगाई तभी तुरंत ...