सीवान, अप्रैल 12 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब बिजली के शर्ट सर्किट से बिजली का तार पिघलकर एक झोपड़ी पर गिरने से आग लग गई। आग को ग्रामीण समझ पाते तबतक आग पांच झोपड़ी और पांच भुसावल को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 पुलिस टीम को दिया। मौके पर 112 पुलिस टीम पहुंचकर इसकी सूचना दमकल को दिया। घटना स्थल पर दमकल पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने हिम्मत का परिचय दिया और आग पर काबू पाया वही दमकल भी पहुंचकर आग को बुझाया। आगलगी में पांच झोपड़ी में और पांच भुसावल में रखे भूसा और अनाज जलकर राख हो गया। अनाज लगभग 80 बोरा था जिसकी कीमत लगभग लाखों रुपया का बताया जाता है। अगलगी में फारूक अहमद, रघुनाथ यादव, बुलेट यादव चौकीदार, मंटू यादव, अबरार अहमद, तौफीक अहमद, बबलू अहमद...