फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला रुकनपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से कबाड़े में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा कबाड़ा जलकर खाक हो गया। लल्ला निवासी रुकनपुर कबाड़े का काम करता है। उसके गोदाम में नीचे प्लास्टिक का कबाड़ा रखा हुआ था। जिसमें रविवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से प्लास्टिक के कबाड़े में आग लग गई। आग ने धीरे धीरे पूरे प्लास्टिक के कबाड़े को अपनी चपेट में ले गया।।आग से गोदाम में ऊंची ऊंची पलटें उठने लगी। जब लोगों ने आग की लपटें उठते देखा तो लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की विकरालता के आगे एक नहीं चली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटना की गंभी...