बेगुसराय, अप्रैल 29 -- बीहट,निज संवाददाता। बीहट रिफाइनरी रोड के किनारे स्थित माटो शर्मा तथा सुबोध कुमार के ग्रिल दुकान में आग लगने से हजारों रुपए मूल्य के लकड़ी एवं उपस्कर जलकर राख हो गए। अगलगी की सूचना मिलते ही बरौनी अग्निशमन केंद्र से दो दमकल आकर आग पर काबू पाया और इस वजह से बड़ा हादसा होते बचा।

घटना का विवरण बीहट के सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे माटो शर्मा की लड़की की दुकान से अचानक आग को लपटें उठती देख कर स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी। उन्होंने तत्क्षण घटना की जानकारी एफसीआई थाना तथा बरौनी अग्निशमन केंद्र को दिया। एफसीआई थानाध्यक्ष सुबोध कुमार तथा बरौनी अग्निशमन केंद्र से दो दमकल आकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नुकसान का आकलन स्थानीय लोगों ने बताया कि समय से...