बिजली के लिए मुजफ्फरपुर-देवरिया मार्ग किया जाम
मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मड़वन। एक संवाददाता बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव महादलित बस्ती के समीप मुजफ्फरपुर-देवरिया मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। बीते रविवार रात से ही बड़कागांव, बसतपुर व आसपास के लगभग आधा दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। बार-बार अधिकारियों को फोन किए जाने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं की गई। बिजली नहीं रहने के कारण इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए भी तरस रहे हैं।सूचना पर पहुंचे करजा थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस व डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी नागेश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.