धनबाद, जनवरी 22 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। वेस्ट मोदीडीह के दलाहीटांड़ चार नंबर में बुधवार को महिलाओं ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एटक नेता विपिन राय के नेतृत्व में महिलाएं कोलियरी कार्यालय पहुंची और बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं ने कहा कि करीब चार माह पूर्व अपराधियों ने ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त कर दिया था। जैसे ही ट्रांसफॉर्मर बनकर आया, करीब 20 दिन के बाद जल गया। मौके पर पहुंचे कोलियरी इंजीनियर ने शीघ्र बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...