प्रयागराज, मई 19 -- बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने मंगलवार को थरवई उपकेंद्र का घेराव कर दिया। पिछले दिनों आए तूफान में कई गांवों में करीब पचास पोल टूट जाने से बाधित बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो पाई है। वहीं कुछ गांवों में कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। जिला पंचायत सदस्य विजय गौतम के साथ कई गांवों के लोगों ने जेई को ज्ञापन सौंपा। जेई अनुज सिंह ने बताया कि काम चल रहा है जल्द ही सभी गांवों की बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...