बहराइच, मार्च 22 -- बहराइच। शहर के कई मोहल्लों में बिजली की केबिलें लटक रही हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। शहर निवासी कृष्णा सिंह ने बताया कि छोटी बाजार, बड़ीहाट, पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में केबिलें लटक रही हैं। घरों की रेलिंग से सटी होने के कारण हर समय खतरा बना रहता है। ढपालीपुरवा मोहल्ले में केबिलें इतनी नीचे हैं कि सिर झुकाकर लोगों को निकलना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...