वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी। वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता अनिल वर्मा का प्रमोशन हो गया है। उनका (स्तर-2) से (स्तर-1) के पद पर प्रमोशन हुआ है। पदोन्नति के बाद मुख्य अभियंता को पूर्वांचल डिस्कॉम अलॉट कर दिया गया है। अनिल वर्मा इसके पहले वाराणसी जोन द्वितीय के मुख्य अभियंता पद पर रहे। मुख्य अभियंता से पहले वह सर्किल द्वितीय में अधीक्षण अभियंता थे। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल में लंबे असरे से जमे लेखाधिकारियों का तबादला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...