बाराबंकी, अप्रैल 30 -- जैदपुर। नगर पंचायत जैदपुर के बबुरा बांध जाने वाले रोड पर स्थित शांति नगर में अल्तमश के घर के बाहर लगे बिजली के मीटर में बुधवार की रात में अचानक आग लग गई। अचानक आग लगने की घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मीटर से बिजली के केबिल को अलग कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पंहुचे बिजली कर्मचारियों ने केबिल काटकर मीटर ठीक किया। यह भी पढ़ें- शार्ट-सर्किट से महुआ के पेड़ में लगी आग, मची अफरा-तफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...