वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 21 -- UP Electricity News: स्मार्ट मीटर लगाने का दावा करने वाला बिजली विभाग खुद ही अपने सिस्टम में उलझ गया है। हाल यह है कि मीटर तो बदल दिए गए, लेकिन बिल गायब हो गए। नए मीटर के बाद रीडिंग और बैलेंस को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कई उपभोक्ताओं का फरवरी का बिल अब तक नहीं आया। अधिकारी स्पष्ट नहीं बता पा रहे कि नया मीटर पोस्टपेड है या प्रीपेड। यदि प्रीपेड है तो ऑनलाइन बैलेंस क्यों नहीं दिखाई दे रहा? और पोस्टपेड है तो बिल क्यों नहीं मिल रहा? अलीगढ़ शहर में बड़े पैमाने पर लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में डेढ़ से दो महीने पहले बदले गए मीटरों के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को अब तक बिजली का बिल नहीं मिला है। इससे लोग न सिर्फ असमंजस में हैं, बल्कि अपने...