बिजली के बिना बिताते अंधेरी उमसभरी रात, जनता दरबार में अफसर नहीं, कौन सुने बात
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर। स्मार्ट मीटर के बाद अब एआई जैसी आधुनिक तकनीक अपनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को भगवानपुर बिजली कार्यालय में शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना था कि समस्याएं इतनी हैं कि लगता नहीं व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। बिना सूचना घंटों बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद मरम्मत में देरी, गलत और अधिक बिलिंग, मेंटेनेंस के नाम पर लंबा शटडाउन, चार से आठ घंटे तक बिजली कटौती, ग्रामीण क्षेत्रों में मरम्मत में 48-72 घंटे तक की देरी आम हैं। बिलिंग में गड़बड़ी और नया कनेक्शन लेने को लेकर ज्यादा शिकायतें थीं। हद तो यह कि जनता दरबार का दिन होने के बावजूद समस्याएं सुनने वाले अफसर गायब रहे। मायूस लौट रहे लोगों की परेशानी अनसुनी ही रह गई। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.