बलिया, जनवरी 31 -- रतसर। कस्बा के विश्वकर्मा चौंक पर गांधी आश्रम के सामने खेजुरी जाने वाले रास्ते पर स्थित बिजली के पोल से शुक्रवार की रात कार टकरा गयी। संयोग की बात यह रही कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गये। लोगों का कहना है कि टक्कर से बिजली के तार में लड़ने लगे लिहाजा चिंगारी निकलने लगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गयी। हादसे के चलते बाजार का अधिकांश हिस्सा रात में अंधेरे में डूबा रहा। लोगों का कहना है कि सड़क में खड़ा पोल दुर्घटना को दावत दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...