बागपत, जनवरी 9 -- रमाला। रमाला- टांडा मार्ग पर किरठल गांव के नजदीक गुरुवार देर रात बाइक सवार युवक बिजली के खंबे से टकरा गया जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर खाक ए सुपुर्द कर दिया। लूम्ब गांव निवासी 22 वर्षीय असफाक पुत्र उमेद गुरूवार की रात रमाला गांव से अपने गांव लूम्ब लौट रहा था, जैसे ही वह किरठल बिजलीघर के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोहे के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि असफाक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब में मिले कागजों से युवक की पहचान कर परिजनो को घटना की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजन और ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.