काशीपुर, मार्च 14 -- काशीपुर। अनियंत्रित एक कार बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे एक क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में ऊर्जा निगम ने टूटे पोल को बदलकर नया पोल लगा दिया। जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। शनिवार सुबह गिरीताल रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगने से खंभा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। सूचना मिलने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बंद किया। क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर दूसरा खंभा लगा दिया। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अजहर खान ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभे को बदला गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...