जहानाबाद, मार्च 15 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुरगांव पंचायत के कटोली गांव के समीप इस्लामपुर जहानाबाद मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना होते-होते टल गई। अनियंत्रित कार अचानक सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर मुड़ गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया। इसी दौरान कार सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। घटना के समय सड़क किनारे कई ग्रामीण खड़े थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं लगी और सभी लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन इस्लामपुर की ओर जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार घटना क...