लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- ईसानगर। ईसानगर के सरपतहा गांव में बिजली के पोल से बाइक की टक्कर हो गई। भीषण टक्कर के बाद एक युवक की मौके पर मौत हो गई तो दूसरे ने अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को क्षेत्र के नकहिया गांव के रहने वाले कृपाली के 20 वर्षीय बेटे सतीश और राम मिलन के 22 वर्षीय बेटे बालकराम किसी काम से कटौली गए हुए थे। काम निपटाकर वापस घर के लिए निकले थे। कटौली खमरिया रोड पर सरपतहा गांव के पास स्थित पुलिस चौकी के थोड़ा आगे पहुंचे थे। तेज रफ्तार बाइक का अचानक संतुलन बिगड़ा और बाइक पोल से जा टकराई। भीषण टक्कर के बाद बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। बताया जाता है सतीश की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुछ देर बाद सीएचसी खमरिया पहुंचने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.