मिर्जापुर, मार्च 12 -- मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के जुड़िया गांव के पास मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल में टकराने से वृद्ध की मौत हो गई। वह कलवारी गांव से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मड़िहान के रैकरा बेलाही गांव निवासी 60 वर्षीय मुनीम किसान थे। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार की दोपहर लगभग बारह बजे वह बाइक लेकर घर से निकले। कलवारी गांव किसी काम से गए थे। देर शाम लगभग पांच बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही मड़िहान के जुड़िया गांव के पास पहुंचे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल में टकरा गई। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल वृद्ध को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.