गाजीपुर, नवम्बर 8 -- खानपुर (गाजीपुर )। थाना क्षेत्र के मठ सरैया में शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे एक बाइक सवार युवक की बिजली के पोल से टकराने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही भीड़ जुट गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौधा चौकी क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी विकास राजभर (25) पुत्र जीतू राजभर शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे घर से अपने बहन के घर मौधा जा रहा था। तभी मठ सरैया के पास पहुंचा ही था कि बाइक पर अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे पटरी के बगल में लगे खंभे से जा टकराया। लोगों के मुताबिक भीषण टक्कर में उसका सिर पोल से टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंचे समाज सेवी राजा सिंह व चौकी इंचार्ज रामबाबू सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर ले गए जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.