बागेश्वर, मार्च 5 -- बागेश्वर। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर छह के जोग्याड़ी रौ क्षेत्र में ऊर्जा निगम पोल गाड़कर उनमें कनेक्शन देना ही भूल गया। करीब 15 साल से खड़े इन पोलों में अब लोगों ने घास के लूटे लगाने शुरू कर दिए हैं। जबकि जिले में कई जगह बिजली के पोल जंग खा रहे हैं। विभाग ने हजारों रुपये की लागत से लगाए गए इन पोलों की सुध तक नहीं ली है। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ऊर्जा निगम ने करीब 15 साल पहले जोग्याड़ी रौ क्षेत्र में बिजली के पोल गाड़े थे। लोगों को उम्मीद थी कि इन पोलों के माध्यम से घरों तक बिजली पहुंचेगी और स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी इन पोलों पर तार नहीं लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...