मुरादाबाद, मई 31 -- बिजली के निजीकरण के खिलाफ प्रदेशव्यापी आह्वान पर एक जून को दोपहर 12 बजे भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, किसान सभा, उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन एवं सीआईटीयू द्वारा मुख्य अभियन्ता पश्चिमांचल विद्युत वितरण खण्ड मण्डल कार्यालय दिल्ली रोड पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन मुख्य अभियंता को सौंपा जाएगा। यह जानकारी जिला सचिव थान सिंह ने दी। उन्होंने रविवार को प्रदर्शन को लेकर रणनीति भी बनाई। यह भी पढ़ें- माकपा, किसान सभा और सीटू का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ आज प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...