बक्सर, अप्रैल 2 -- डुमरांव। कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता व वीकेएसयू के सीनेटर प्रो.बलिराज ठाकुर ने कहा कि सरकार की ओर से अधिकारिक सूचना प्रसारित हो रही है कि 1 अप्रैल से बिहार मे विधुत दर में समय के अनुसार वृद्धि और कमी होगी ।शाम 5 बजे से 11 बजे रात में सभी आवश्यक कार्य बिजली पर ही आधारित होते है ,जो सबसे महंगा होगा ।उक्त समय में ही पढ़ाई,रसोई सभी आवश्यक कार्य होते है। यदि रात 11 बजे से सुबह 5बजे तक बिजली थोड़ी महंगी होती तो बात समझ में आती। किन्तु शाम के 5 बजे से रात के 11 बजे तक बिजली दर बढ़ाना कदापि उचित नहीं है ।यह न सिर्फ जनविरोधी निर्णय है। बल्कि जनता के साथ धोखा है। इसे सरकार को अविलंब वापस लेना चाहिए ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.