हापुड़, अप्रैल 16 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में टूटे पड़े तार में अचानक करंट आने से निकाली चिंगारी ने करीब 11 बीघा गेंहू की फसल समेत करीब चार बीघा गन्ने की फसल को जलाकर राख कर दिया। पीड़ित किसान ने प्रशासन के अधिकारियों को सूचना देकर राहत सहयोग राशि दिलाने की मांग की है। गांव निवासी अजयब सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने करीब 11 बीघा खेत में गेंहू की फसल को बोया हुआ था। फसल पककर खेत में खड़ी थी, जिसको काटने के लिए मजदूरों को तलाश किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उनके खेत पास एक बिजली का तार टूटा पड़ा हुआ था। उस तार में अचानक ट्रांसफार्मर से करंट आ गया। करंट आने से निकली चिंगारी से उनकी गेंहू के अलावा करीब चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। पीड़ित ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.