लखनऊ, मई 1 -- आंधी-पानी का असर शहर के कई क्षेत्रों में गुरुवार की रात से शुक्रवार की सुबह तक रहा। डालीगंज क्षेत्र में 33 केवीए की लाइन पर पेड़ गिरने से उससे जुड़े कई क्षेत्रों में डेढ़ घंटे आपूर्ति बाधित रही तो चंदन नगर आरडीएसओ में फाल्ट के कारण रात भर बिजली नहीं आई। आंधी के कारण चंदन नगर आरडीएसओ क्षेत्र में बिजली की लाइन में देर रात फाल्ट आ गया। रात को उसे ढ़ूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके कारण इलाके में रात भर बिजली गुल रही। सुबह फाल्ट सही कर आपूर्ति चालू कराई गई। डालीगंज में 33 केवीए की लाइन पर शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे पेड़ गिर गया, जिससे तार टूट गया और आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी के साथ जेसीबी से सफाई ने भी उड़ाई कई इलाकों की बिजली डालीगंज, कुतुबनगर, केशरीपुर, निराला नगर, जोशी टोला, फातिमा सहित ...