एटा, अप्रैल 8 -- गांव गुनामई में बुधवार को बिजली की तार टूट कर गिरने से गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे लेखपाल राजेश चौधरी ने मामले में जानकारी ली है। गांव गुनामई में बुधवार शाम को करीब चार बजे बिजली का तार टूटकर गेहूं की फसल में जा गिरा। किसान की एक एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो। किसान रामपाल, किसान राजीव, किसान हरिओम, मुन्नालाल के खेत थे। बताया कि तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग पकड़ गई। देखते ही देखते किसानों की एक एकड गेहूं की फसल जल गई। एकत्रित ग्रामीणों ने पाइप डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी। लेखपाल राजेश चौधरी मौके पर पहुंचे और घटना को संज्ञान में लिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को सरकारी प...