प्रयागराज, अप्रैल 24 -- थरवई थाना क्षेत्र के डीघी गांव में बिजली के तार के विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बिजली के तार के विवाद में पड़ोसियों ने लाठी, डंडे और धारदार हथियार से पिटाई की। इससे राघवेंद्र, शुभम सहित तीन लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अररिया: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन जख्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...