सासाराम, जून 3 -- राजपुर, एक संवाददाता। बघैला थाना क्षेत्र के रोतवां गांव में बुधवार की दोपहर 11 हजार की विद्युत प्रवाहित तार की स्पर्श से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोतवां गांव निवासी सुदर्शन सिंह का पुत्र 35 वर्षीय विकास कुमार रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास गांव में ही एक पेंड पर कुछ तोड़ने के प्रयास में ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह पेंड के पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बघैला थानाध्यक्ष करन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...