कानपुर, अप्रैल 2 -- सरसौल। महाराजपुर के हाथीपुर में गुरुवार को बिजली के तारों से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई। जिससे 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से किसानों की फसल जल गई। महाराजपुर के हाथीपुर में गुरुवार दोपहर बाद सोनू सिंह के खेतों में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जलने लगी। थोड़ी ही देर में आग चारो तरफ फैलने लगी।सूचना पर नर्वल अग्निशमन केंद्र से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेखपाल पवन प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नुकसान का आकलन किया। लेखपाल पवन प्रकाश ने बताया आग से सोनू सिंह की डेढ़, बाबूराम की तीन, अरविंद यादव की दो, दिनेश कुमार की डेढ़ व विशाल की एक बीघा फसल जली है। इसके अलावा जनकदुलारी, विमला, तेजपाल, विनोद मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.