भदोही, फरवरी 26 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में रंगों का पर्व होली तीन अथवा चार मार्च को मनाया जा सकता है। होलिका दहन की रात चंद्रग्रहण के कारण तिथियों को लेकर माथापच्ची है। उधर, इसकी तैयारियां घर-घर चल रही हैं। होली की पूर्व संध्या में जनपद में कुल करीब 12 जगहों पर होलिका जलायी जाएगी। खास बात है कि इसमें 60 फीसदी होलिका संवेदनशील चिह्नित की गई है। इसके अलावा कई ऐसी जगहें हैं, जहां हाइटेंशन तार के नीचे से होलिका गुजरी हुई है। पुलिस विभाग की ओर से इसको लेकर खास तैयारी की गई है। पुलिस की ओर गठित क्विक रिस्पांस टीमें लगातार चक्रमण करती रहेंगी। होली के लिए पुलिस विभाग की ओर से खास तैयारियां की गई है। जिले में कुल करीब 12 सौ जगहों पर होलिका जलायी जाएगी। जिसमें अधिक औराई क्षेत्र में 183 और भदोही में 168 जगहों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन ...