फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। होलिका दहन वाले स्थानों पर बिजली के तारों के कारण परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं जिसके चलते बिजली विभाग ने एडवाइजरी जारी कर बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन न किए जाने की अपील की है। कारण है कि होलिका दहन के दौरान उठने वाली लपटों से तार टूटने के मामले हो सकते हैं। एसई अनिल वर्मा ने बताया कि होलिका दहन तारों के नीचे किसी भी दशा में न किया जाए। दरअसल एलटी वायरों के स्थान पर एबीसी वायर लगवाए जा चुके हैं जो होलिका दहन के दौरान उठने वाली लपटों से से गल कर टूट भी सकते हैं। जिससे हादसों की आशंकाएं भी बन सकती हैं साथ ही बिजली गुल होने के कारण भी उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है। जिससे विभागीय नुकसान भी हो सकता है। बताया कि होलिका दहन के स्थानों की जांच किए जाने के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसई ने बताया ...