बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में शुक्रवार शाम बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लगने से दो किसानों की करीब तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि खेतों के ऊपर हाईटेंशन लाइन जा रही है। जिसके तार जर्जर हालत में झूल रहे हैं। तारों पर बैठे पक्षियों के अचानक उड़ने से तारों से चिंगारी निकल पड़ी। जिससे गांव निवासी उदय पाल सिंह की करीब तीन बीघा फसल जल गई। पास ही दूसरे किसान चतरपाल सिंह की फसल का कुछ हिस्सा जल गया। आग की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिससे आग पर काबू पाया गया। व आग फैलने से रूक गई। पुलिस को सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...