कन्नौज, फरवरी 4 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। चांदापुर गांव में बिजली के ढीले और जर्जर तार आपस में टकरा गए, जिससे निकली तेज चिंगारियों और आग के गोलों की चपेट में आकर दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव चांदापुर निवासी रामस्वरूप पुत्र बलवान की भैंसें घर के पास बंधी हुई थीं। दोपहर के समय अचानक ऊपर से तेज आवाज के साथ आग के गोले नीचे गिरे, जिससे दोनों पशु बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों भैंसों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.