बुलंदशहर, जून 13 -- खेत में ग्यारह हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से तीन कुत्तों की मौत हो गई। घटना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर की है। ग्रामीणों ने घटना के लिए बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार खुशहालपुर में बम्बे के पास स्थित खेत में आंधी की वजह देर रात अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। टूटे तार के करंट की चपेट में तीन कुत्ते आ गये। जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि जर्जर तारों की कई बार विद्युत विभाग को सूचना दी गई थी। यह भी पढ़ें- बिजली के टूटे तार की चपेट में आकर तीन कुत्तों की मौत लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।ग्रामीणों का कहना है कि अगर उस समय खेत पर कोई किसान या राहगीर मौजूद होता तो जनहानि हो सकती थी। देहात जे...