बलिया, अप्रैल 19 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। एक तरफा प्यार में एक किशोर रविवार को बिजली के हाइटेंशन तार वाले टावर पर चढ़ गया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद वह नीचे उतर सका। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।इलाके के एक गांव के रहने वाला किशोर करीब 14 वर्षीय किशोरी से एक तरफा प्यार करता था। उसके लाख प्रयास के बाद भी जब लड़की उससे बातचीत करने को राजी नहीं हुई तो शनिवार को किशोर उसके घर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- बिजली के टावर पर चढ़ा युवक, प्रेमिका से बात करने की जिद लड़की और उसकी मां से बातचीत कर धमकी देते हुए चला गया। बताया जाता है कि रविवार की सुबह वह गांव के पास से गुजर रही 33 हजार वोल्ट के तार वाले करीब...