बिजली के झुके पोल से बड़े हादसे का भय
बलिया, मई 12 -- सिकंदरपुर। कस्बा के नगरा मोड़ के पास लम्बे समय से झुका बिजली पोल कभी बड़ा हादसा का कारण बन सकता है। स्थिति यह है कि पोल के नीचे से रोज सैकड़ों की संख्या में वाहन, राहगीर और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। पोल इतना झुककर टेढ़ा हो चुका है कि आंधी या वाहन के हल्के धक्के से गिर सकता है और तो और पास में पेट्रोल पम्प है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। आवागमन के दौरान लोगों को हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। नगरवासियों ने बिजली विभाग एवं प्रशासन से इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल टेढ़े पोल को सही कराए जाने की मांग जनहित में की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.