आगरा, अप्रैल 28 -- अशोक नगर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के बाहर सड़क किनारे लगा बिजली का पोल गिरासू हालत में है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पोल पर विद्युत केबल लटकी हुई हैं और वह एक ओर झुका हुआ दिखाई दे रहा है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार आते-जाते हैं। ऐसे में इस जर्जर पोल के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय निवासी व विद्यार्थी परिषद नेता विकास यादव का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग को सूचना दी जा चुकी है, जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन के खंभों को लकड़ी की बल्लियों से रोका लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते पोल को बदला या ठीक नहीं कराया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.