फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 6 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। अभी बड़ी चोरी की वारदातें कोतवाली पुलिस खोल नही पायी थी कि इससे पहले चोरों ने बिजली के चार ट्रांसफार्मर से तेल निकाल लिया। घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की गयी है। पुलिस इसमें चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। नहरैया निवासी प्रेमचंद्र ,रतिपाल सिंह ,अमर सिंह तथा आदित्य के निजी नलकूप गांव के किनारे ताजपुर रोड स्थित है l आदित्य कस्बा मोहम्मदाबाद के इंद्रा नगर में रहते है l चारों किसानों ने बताया कि 5 दिसंबर की रात नलकूप के ट्रांसफार्मर चोरों ने गिलैंडर से काट कर तेल चोरी कर लिया l जब वह खेत देखने गए तो तब ट्रांसफॉर्मर के नीचे तेल फैला पड़ा था l जिसकी जानकारी बिजली विभाग के जेई अजय दीक्षित को दी है। जेई ने बताया कि लाइन मेन को भेजकर कर जंपर हटवा दिए है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस...