अमरोहा, मार्च 26 -- गजरौला, संवाददाता। शहर और गांवों में बिजली के खंभों पर तारों का जाल आम बात बन चुका है। एक ही खंभे पर बिजली, केबल, इंटरनेट और अन्य कनेक्शनों के तार इस तरह उलझे रहते हैं कि यह तारों का जाल बन जाता है। इससे लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन रहा है। गर्मी के मौसम में हादसा होने का बड़ा खतरा बना रहता है।शहर की बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। दरअसल बिजली के खंभों पर लटके तारों ने जाल जैसा रूप ले लिया है। सबसे ज्यादा समस्या इंटरनेट केबिल से हो रही है। शहर के खाद गुर्जर चौराहा के अलावा रेलवे स्टेशन रोड, बस्ती मार्ग, मायापुरी आदि स्थानों पर बिजली के खंभों पर तारों का जाल बना हुआ है। कई जगहों पर तार नीचे लटकते रहते हैं। जिससे राहगीरों और वाहनों को परेशानी होती है। बारिश के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। क्योंकि खुले या कट...