जौनपुर, अप्रैल 29 -- मड़ियाहूं(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ब्लॉक मुख्यालय के पास वासदेवपट्टी गांव के समीप हुई, जहां सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराने से युवक की जान चली गई। रानीपट्टी गांव निवासी 37 वर्षीय अभिषेक यादव मंगलवार की रात करीब आठ बजे शीतलगंज से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह मड़ियाहूं ब्लॉक मुख्यालय के आगे वासदेवपट्टी गांव के पास पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बिजली खंभे से टकराकर बाइक सवार एक की मौत, दो गंभीर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानका...