श्रावस्ती, अप्रैल 5 -- जमुनहा। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कलकलवा गांव के पास शनिवार देर रात खम्भे से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरवा निवासी प्रदीप कुमार वर्मा (37) पुत्र पेशकार शाम को बाइक से कहीं गया था। जहां से वह देर रात में वापस घर लौट रहा था। कलकलवा गांव के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकरा गई। जिसमें प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की ओर से एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...