चंदौली, मई 14 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़-चकिया मार्ग पर सेमरा पुलिया के समीप बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा भी टूट गया। नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय चंद्रभान बुधवार को नौगढ़ बाजार से जरूरी सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सेमरा पुलिया के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।राहगीरों ने घायल चंद्रभान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- किसी भी समय गिर सकता बिजली का पोल दु...