उन्नाव, अगस्त 19 -- न्योतनी। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव के पास बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर किनारे लगे बिजली के खंभे से मंगलवार शाम तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने रिश्तेदार की तेरहवीं संस्कार से लौट रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- महराजगंज में भीषण सड़क हादसा, 4 युवकों की मौत; दोस्त के बर्थडे पार्टी में जा रहे थे चारोंहादसे का विवरण आसीवन थानाक्षेत्र के कनिगांव गांव निवासी 24 वर्षीय कमल सिंह पुत्र स्व. सुरेश और रिश्तेदार 25 वर्षीय अमित सिंह पुत्र पप्पू के साथ मंगलवार दोपहर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग गांव निवासी रिश्तेदार विनोद सिंह के तेरहवीं संस्कार में गए थे। शाम को दोनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। हसन...