गौरीगंज, जून 22 -- भादर (अमेठी), सीतापुर। सीतापुर के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर स्थित फुटही गांव के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भूपेंद्र वर्मा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल दूसरे युवक कमलेश कुमार वर्मा (30) पुत्र बृजलाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- खंभे से टकराई ...