कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के भजपुरा के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में बारात में शामिल होकर घर लौट रहे दंपति सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस नें सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा है।रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव के रहने वाले 38 साल के कृष्ण कुमार द्विवेदी अपनी पत्नी 35 साल की निधि द्विवेदी, 14 साल के पुत्र कार्तिक व दस साल की पुत्री आयुषी के साथ कार से बुधवार शाम को एक शादी समारोह में शामिल होने चकरपुर गए थे। यह भी पढ़ें- दुर्घटना में जख्मी युवक की उपचार के दौरान मौत कार को मड़ौली गांव का ही राम कुमार पाल चला रहा थां। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग वापस घर आ रहे थे ।रात करीब 2 बजे शिवली कोतवाली क्षेत्र के भजपुरा क...