बुलंदशहर, मार्च 6 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर के पास अनियंत्रित होकर वैगनआर कार सड़क किनारे बिजली के खम्बे से टकराकर पलट गई। जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गांव पाली बेगपुर निवासी निखिल शर्मा बृहस्पतिवार की देर शाम दादी कमलेश देवी पत्नी दयानंद शर्मा को दवाई दिलाने के लिए मां पूजा देवी को लेकर वैगनआर कार से औरंगाबाद आया हुआ था। यहां दवाई दिलाने के बाद वापस गांव जाते समय भावसी गांव के मोड़ के पास कार सड़क किनारे बिजली के खम्बे से जा टकराई। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जबकि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की चीख पुकार को सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.