भागलपुर, अप्रैल 29 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत क्षेत्र में तिरंगा लाइट लगाने के दौरान मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहा एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री अचानक गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कलगीगंज गांव निवासी सदानंद मंडल के 25 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह बाबू टोला काजीपुरा रोड में तिरंगा लाइट के लिए विद्युत कनेक्शन का कार्य कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काम के दौरान उसे करंट का झटका लगा, जिससे वह सीधे खंभे से नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें- करंट लगने से पोल से गिरा बिजलीकर्मी, गंभीर घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मिस्त्री को अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ...