बिजली के खंभे लड़ा रहे थे बाइक, राहगीर ने टोका तो कर दी पिटाई
बस्ती, जून 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली पुलिस ने मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज किया है। रुधौली के रुधौली कला निवासी ओमप्रकाश ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पिछले रविवार को दो लड़के उनके घर के पास लगे लकड़ी के विद्युत पोल में बाइक लड़ा रहे थे। जिससे पोल हिल रहा था। मना किया तो अपशब्द कहने लगे और घर चले गए। फिर देर रात विपक्षी उनके दरवाजे पर चढ़ आए और अपशब्द कहने लगे। मना करने पर ईंट-पत्थर फेंक कर मारने लगे। तोड़फोड़ कर बीस हजार का नुकसान कर दिया। शोर सुन लोग जुटे तो धमकी देते हुए भाग गए। यह भी पढ़ें- भमोरा व बिशारतगंज में मारपीट, एक दर्जन पर केस पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी वीरेन्द्र, राजेन्द्र, गोपाल, सुभाष, विशाल, विक्रम समेत 14 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.