बिजली के खंभे में आग लगने से हड़कंप
रिषिकेष, मई 9 -- सदानंद मार्ग पर शनिवार सुबह एक विद्युत पोल में अचानक आग लग गई। पोल से उठती आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों ने अफरा-तफरी फैल गई। फौरन इसकी सूचना ऊर्जा निगम और फायर बिग्रेड को दी गई, जिसके बाद निगम की टीम ने संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। फायर बिग्रेड ने करीब पांच मिनट की मशक्कत के बाद पोल पर लगी आग को बुझा दिया। यह घटना सुबह करीब नौ बजे की है। स्थानीय पार्षद आशु डंग ने बताया कि विद्युत पोल से गुजरने वाले इंटरनेट व अन्य केबिल की वजह से संभवत: आग लगी। जगह-जगह बिजली के खंभों पर इस तरह के तारों के जंजाल को हटाने के लिए नगर निगम की बोर्ड बैठक में भी मुद्दा उठाया है। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में बिजली के पोल पर लगी आग कहा कि, इससे न सिर्फ शहर बदरंग नजर आ रहा है, बल्कि इस तरह के हादसों की आशंका भी लगातार बनी हुई है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.