गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के अरार फ्लाई ओवर के समीप ट्रक के धक्के से बिजली के खंभे टूट जाने से शहर के फीडर नंबर तीन में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। मंगलवार की मध्य रात्रि से लेकर बुधवार की सुबह तक शहर के फीडर तीन में करीब छह घंटे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। शहर के स्टेशन रोड सहित आसपास के मोहल्लों में मध्य रात्रि से लेकर सुबह तक गलियों व सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। मंगलवार की मध्य रात्रि के कुछ देर बाद कटी बिजली बुधवार की सुबह के करीब 7.45 बजे आयी। इस बीच बिजली कटौती से घरेलू कार्य और कामकाजी लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। अहले सुबह की ट्रेन पकड़ने या अन्य कार्यों से बाहर जानेवाले दिनचर्या समय पर पूरी नहीं कर सकें। क्योंकि, बिजली आपूर्ति नहीं रहने से गीजर व मोटर बंद रहे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.