रामगढ़, फरवरी 14 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पतरातू स्थित फिल्टरेशन प्लांट को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण सीसीएल की आवासीय जलापूर्ति 12 फरवरी से ठप है। इससे भुरकुंडा रिवर साईड सहित सीसीएल की कई कॉलोनियों में पानी की जबरदस्त समस्या उत्पन्न हो गई है। गर्मी के आगाज के साथ उत्पन्न हुई इस समस्या के समाधान को लेकर सीसीएल का रूख भी सकारात्मक प्रतीत नहीं हो रहा। पतरातू फिल्टर प्लांट के फोरमेन इंचार्ज राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि बिजली की समस्या के कारण मोटर का रोटेशन उलटा हो जाता है। कई बार कोशिश के बाद भी समस्या यथावत है। उन्होंने कहा कि इस बावत जेई को जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बिजली मिलते ही समस्या का समाधान हो जाएगा। इस समस्या के कारण भुरकुंडा और सयाल-गिद्दी लाइन की जलापूर्ति व्यवस्था ठप है। इधर बिजली की समस्या के कारण मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.